Header Banner

वकीलों की हड़ताल समाप्त

BY — March 19, 2013

दिन भर कार्यों का बहिष्कार

190314Udaipur. समाज विशेष के लोगों द्वारा वकील के साथ मारपीट को लेकर मंगलवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। दोपहर बाद हुई बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय किया गया।

उल्लेखनीय है कि मेनारिया समाज के लोगों ने सोमवार को एएसआई के साथ वकीलों द्वारा मारपीट के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा कोर्ट परिसर की ओर भागे। वहां एक अधिवक्ता के साथ मारपीट भी कर दी। इससे आक्रोशित वकीलों ने मंगलवार को हड़ताल कर न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की थी। दिन भर बहिष्कार के बाद शाम को कोर्ट परिसर में ही जनरल हाउस की बैठक हुई जिसमें आम जनता की परेशानियों के मद्देनजर हड़ताल समाप्तज करने का निर्णय किया गया। होली के बाद फिर जनरल हाउस की बैठक बुलाकर अगली रणनीति बनाने का भी निर्णय हुआ।
190313

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply