Header Banner

राजस्थान दिवस पर 30 मार्च को होंगे विकास सम्मेलन

BY — March 20, 2013

देहात कांग्रेस के 15 ब्लॉक में तैयारी बैठक 24 को

congressUdaipur. देहात जिला कांग्रेस राजस्थान दिवस (30 मार्च) को राजस्थान विकास दिवस के रूप में मनायेगी। इस दिन देहात जिला कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले सभी 15 ब्लॉको में विकास सम्मेलन होंगे।

इनमें केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान में रिफायनरी की स्थापना, केन्द्र व राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी बजट, फ्लेगशिप कार्यक्रम तथा उदयपुर मे नगर निगम की घोषणा सहित रोजगार के नये अवसरो का सृजन तथा फ्लेगशिप कार्यक्रमो से आम आदमी के जीवन में आये बदलावों पर प्रकाश डाला जायेगा।
जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने 30 मार्च को होने वाले विकास सम्मेलनों की तैयारी बैठक सभी ब्लॉकों में एक साथ ब्लॉक मुख्यालयो पर 24 मार्च को सुबह 11 बजे करने के निर्देश दिये हैं। देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि 30 मार्च को विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय ब्लॉक पर विकास सम्मेलन सुबह 10 बजे एवं द्वितीय ब्लॉक में दोपहर 1 बजे विकास सम्मेलन होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply