’मल्हार 2013’ : मेहंदी में अनिता प्रथम

BY — March 20, 2013

लोटस एवं मेरीगोल्ड समूह क्रिकेट के फाइनल में

200302Udaipur. महारानी गर्ल्स बी. एड. कॉलेज देबारी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह ’मल्हार – 2013’ के अन्तर्गत तीसरे दिन मेहंदी मांडणा में अनिता लौहार प्रथम रहीं वहीं क्रिकेट के फाइनल में लोटस व मेरीगोल्डी समूह पहुंचे।

200303200304प्राचार्य राजेश मंत्री ने बताया कि अंतरसमूह क्रिकेट शील्ड प्रतियोगिता में राउण्ड रोबिन मैचों में लोटस ने रोज समूह को 5 रन से हराकर फाइनल में स्थान बनाया एवं सनफ्लावर समूह ने मेरीगोल्ड को 1 रन से पराजित किया लेकिन रन रेट के आधार पर मेरीगोल्ड समूह ने हुए फाइनल में प्रवेश किया। खेल प्रभारी राजेश परतानी के अनुसार फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।

200305इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मेंहदी माण्डने में अनिता लौहार, मनीषा दलाल व दीपिका कुमावत, सुई धागा रेस में नमिता, हेमलता सुथार एवं शान्ता लोहार, जलेबी रेस में मीनू राणावत, रितू गोस्वामी एवं सुरभि, बॉल टॉस में ललिता चरपोटा, रितु गोस्वामी व शीतल शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निर्णायकों में आरती अग्रवाल एवं श्रुति जैन शामिल थीं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *