Header Banner

वानिकी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

BY — March 21, 2013

210302Udaipur. विश्व वानिकी दिवस पर गुरुवार को शहर में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर वन बचाने के साथ पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। रैली शिक्षा भवन चौराहा स्थित एनसीसी मुख्यालय से निकलकर कोर्ट चौराहा से वापस घूमकर वापस मुख्यालय पहुंची।

210303210304लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए एनसीसी 10 राज बटालियन की आर्मी, एयर विंग एवं नेवल यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकाली गई। कैडेट्स ने हाथों में बैनर व तख्तियां ले रखी थीं जिन पर वन बचाओ, पौधे लगाओ आदि नारे लिखे थे। इस अवसर पर विविध स्पर्धाएं भी हुईं।

210301

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply