Header Banner

पुलिस कार्रवाई में लाखों की कीमत के मिले गुटखे

BY — March 21, 2013

crime-policeUdaipur. शहर पुलिस ने गुरुवार को एक कार्रवाई में लाखों रुपए की कीमत के गुटखे अलग अलग स्थानों से बरामद किए। व्यापारियों ने गुटखे अपने गोदामों में छिपाकर रखे थे और कालाबाजारी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर 4 स्थित एक गोदाम पर दबिश दी। गोदाम खुलवाने पर वहां कई बोरे मिले। वहां बोरे खुलवाने पर उनमें तम्बाकू मिश्रित गुटखे मिले। प्रशिक्षु आरपीएस सुभाष के नेतृत्व  में हुई कार्रवाई में उन्हों ने हिरणमगरी थानाधिकारी को सूचना दी। वे मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और बोरों को जब्त  कर थाने लेकर आ गए। इसी टीम ने धानमंडी थाना क्षेत्र के न्यू लक्ष्मी मार्केट में दबिश दी जिस पर गोदाम में छह बोरे निकले। इसमें भी तम्बाकू मिश्रित गुटखे मिले। गुटखे बेचने पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन ये अवैध रूप से इसका बेचान कर रहे थे। बताया गया कि पुलिस ने इन दो के अलावा कई अन्य जगह भी छापामारी की और गुटखे बरामद किए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply