Header Banner

उत्साह दिखाया मल्हार-2013 में छात्राओं ने

BY — March 21, 2013

मेरीगोल्ड एवं लोटस समूह खो-खो फाइनल में

सलाद सज्जा में मनीषा ग्रुप प्रथम

210307Udaipur. महारानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज देबारी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह ’मल्हार – 2013’ के अन्तर्गत चौथे दिन खेलकूद में अन्तरसमूह खो-खो प्रतियोगिता में हुए मैचों में मेरीगोल्ड एवं लोटस समूह फाइनल में स्थान बनाया।

210308210309इसके अलावा चम्मच रेस में पिंकी प्रथम, शीला मीणा द्वितीय एवं दिपिका कुमावत तृतीय रही। तीन टाँग दौड़ में मनीषा एवं शीतल प्रथम उर्मिला एवं मंजूला द्वितीय एवं रितु गोस्वामी एवं शान्ता लौहार तृतीय रहे।

210310210311सांस्कृतिक प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी के अनुसार वेस्ट से बेस्ट सामग्री के निर्माण में दिपिका प्रथम, रितु आमेटा द्वितीय  एवं सुरभी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही स्वाद एवं सजावट की सलाद सज्जा प्रतियोगिता में मनीषा ग्रुप में प्रथम दिपिका ग्रुप ने द्वितीय एवं सुरभि ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायको में नैहा जैन एवं भावना ने भूमिका निभाईं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply