राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिले चुनाव में

BY — March 23, 2013

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी दिल्ली में मिले राजनाथसिंह से

230308Udaipur. मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह से मुलाकात की। क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में यहां के क्षत्रिय राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग की।

सिंह ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि मेवाड में इस बार क्षत्रिय समाज को पूरा ध्यान रखा जाएगा। महासभा ने श्री सिंह को  मेवाड़ आने का न्यौता भी दिया। महासभा अध्यक्ष बालूसिंह कानावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल दिल्ली पहुंचा। कानावत ने कहा कि संभाग में कम से कम आठ सीटों पर क्षत्रिय समाज के प्रत्याशियों को मौका मिलना चाहिए। इस दौरान महासभा के मनोहरसिंह थाणा, अशोकसिंह नेतावल, भूपेन्द्रसिंह बण्डोली, चन्द्रवीरसिंह जगपुरा, गोविन्दसिंह, कमलसिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *