Header Banner

सुराज संकल्प के मुकाबले संदेश यात्रा 30 मार्च से

BY — March 24, 2013

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने की घोषणा

congressUdaipur. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के मुकाबले कांग्रेस द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली जाएगी। 30 मार्च से 30 जून तक निकाली जाने वाली यात्रा राज्य3 के सभी 33 जिलों व 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान के अनुसार यात्रा का शुभारम्भ 30 मार्च को सुबह 11 बजे जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में किया जायेगा। पहले चरण में 30 व 31 मार्च को जयपुर, दौसा और करौली जिलों में जाएगी। यात्रा के साथ प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे समय साथ रहेंगे। यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस नेता संभाग व जिलावार साथ चलेंगे।
240314संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. चन्द्रभान ने कहा है कि कांग्रेस संदेश यात्रा 30 मार्च को राजस्थान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश में शुरू की जा रही है। पिछले 65 वर्षों में देश के साथ राजस्थान ने भी हर क्षेत्र में प्रगति की है तथा इसमें कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब केन्द्र व राज्य की कांग्रेस सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रिफाइनरी की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय हुआ है जिससे प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य के लोककल्याणकारी बजट तथा प्रदेश में रिफाइनरी की स्थापना के निर्णय से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और इसीलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अबकी बार 30 मार्च (राजस्थान दिवस) को राजस्थान विकास दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि कांग्रेस संदेश यात्रा के आयोजन के लिए शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा संचालन समिति और अन्य समितियों का गठन किया जायेगा, जो कि विभिन्न संभागों एवं जिलों में कांग्रेस संदेश यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन की व्यवस्था देखेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply