वसुंधरा की यात्रा का प्रसारण प्रतिदिन इंटरनेट पर

BY — March 24, 2013

1udaipur. अप्रेल के प्रथम सप्‍ताह में शुरू होने वाली भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संकल्‍प यात्रा की प्रत्‍येक सभा का उसी दिन इंटरनेट पर प्रसारण देखने को मिल सकेगा। यह कार्य भाजपा की आईटी सेल करेगी। यह जानकारी सेल के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी ने दी।

2वे यहां भाजपा सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्‍ठ की संभागीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्‍य अतिथि के रूप में राष्‍ट्रीय संयोजक डॉ. अरविंद गुप्‍ता ने हिस्‍सा लिया। आरंभ में भारत माता के चित्र के माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया. अतिथियों का स्वागत करते हुए जोशी ने बताया कि, प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडल में आईटी सेल का गठन हो चुका है तथा संभाग के सभी जिलों में आईटी सेल के कार्यकर्ता यात्रा के साथ रहेंगे तथा रोजाना हर सभा का इंटरनेट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, आज ही से कार्यकर्ता यात्रा की खबरों का सोशल मीडिया , फेसबुक, ट्विटर , पर आम लोगों को पहुँचने का काम करेंगे . प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सामर ने कार्यकर्ताओं को स्मार्ट वर्क करना समय की ज़रूरत बतया तथा सोशल मीडिया जनता तक पहुँचने का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी लोगों को इसके उपयोग को आज की ज़रूरत बताया.
3राष्ट्रीय संयोजक डा. गुप्ता ने कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि सुराज संकल्प यात्रा राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी तथा वसुंधरा राजे के नेतृत्व में जनाकांक्षाओं पर खरी उतरने वाली भाजपा की सरकार की पुन: स्थापना होगी. इस सत्ता परिवर्तन की यात्रा में जिस तरह गुजरात के में चुनावों में आईटी का उपयोग हुआ है वैसा ही राजस्थान में भी भाजपा का आईटी प्रकोष्ट कार्य करेगा. उन्होने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के आसान उपयोग के गुर बताए जिससे पार्टी का विचार एवं कार्यक्रम अल्प खर्चे में आम जनता तक पहुँच सके.

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष  दिनेश भट्ट, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, मीडिया प्रकोष्ट के जिला संयोजक चंचल अग्रवाल , शहर जिला महामंत्री लोकेश द्विवेदी, ईट प्रकोष्ट के संभाग प्रभारी डा. अशोक जेन, तकनीकी प्रकल्प प्रभारी चेतन प्रजापत एवं संभाग के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर शहर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *