Header Banner

कर्मचारियों के साथ खुशी बांटना आर. के. की परम्‍परा : पाटनी

BY — March 29, 2013

1udaipur. उच्च कोटि मार्बल उत्पादक समूह आर.के.ग्रुप के सीमेंट उत्पाद वंडर सीमेंट द्वारा अपने विक्रेताओं व विपणन अधिकारियों हेतु होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंडर सीमेंट के वाइस चैयरमेन विमल पाटनी ने कहा कि  व्यवसायिक भागदौड़ से दूर त्यौहारों की खुशी अपने विक्रेताओं व कर्मचारियों के साथ बांटना आर.के. समूह की परम्परा का हिस्सा है।

कार्यक्रम में उपस्थित विवेक पाटनी ने कहा कि वंडर सीमेंट की अपार सफलता ने होली के रंगों को और गहरा व चटखदार कर दिया है। पाटनी ने कहा कि आशा है विक्रेता बन्धु कम्पनी की इस चहुंमुखी सफलता में आगे भी अनवरत साथ रहेंगे व कम्पनी को नई ऊंचाईयों की ओर ले जाएंगे। आमन्त्रित अथितियों का स्वागत वंडर सीमेंट उदयपुर के बिजनेस पार्टनर सुभाष वैष्णव ने किया व धन्यवाद उदयपुर संभाग के विपणन प्रभारी रशीद हुसैन ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply