Header Banner

गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थनाएं

BY — March 29, 2013

290307Udaipur. गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में शहर के विभिन्न चर्चों में मसीह समुदाय ने विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान प्रभु यीशु की मृत्यु को प्रकट करने के गीत भी गाए गए।

290306शेपर्ड मेमोरियल चर्च के प्रवक्ता परमिनास मैथ्यू ने बताया कि चर्च में दिन भर विविध कार्यक्रम हुए। सुबह हुई विशेष प्रार्थना में प्रभु का धन्यवाद किया गया। मुख्य बिशप ने प्रभु यीशु के क्रॉस से कहे गए सेवन वर्ड फ्रॉम द क्रॉस को अपने जीवन में उतारने व अपनाने की बात कही। उन्होंने बाइबिल में प्रभु यीशु की मृत्यु सम्बन्धी  पाठ का भी वाचन किया। दोपहर 12 से 3 बजे तक विविध कार्यक्रम हुए जिनमें प्रभु को याद किया गया।

290308

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply