Header Banner

राज्यस्तरीय अण्डर-7 व 17 आयु वर्ग शतरंज 30 से

BY — March 29, 2013

child chessUdaipur. चेस इन लेकसिटी व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय अण्डर 7 व 17 आयु वर्ग की ओपन शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में होगी।

प्रतियोगिता में राज्य के कई जिलों के अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी, राष्ट्रीय खिलाड़ी व शातिर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु शातिरों का चयन किया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र सहित आयोजन स्थल पर शनिवार सुबह 10 बजे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह जानकारी आयोजन सचिव व शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply