निशुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 को

BY — March 29, 2013

290301Udaipur. श्री सत्य साई सेवा संगठन राजस्‍थान के तत्‍वावधान में श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल राजकोट (गुजरात) द्वारा उदयपुर में 14 अप्रेल को निशुल्क हृदय रोग निदान एवं ऑपरेशन शिविर का नि:शुल्क हृदय रोग का निदान एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन होगा।

भुवाणा प्रतापनगर बाईपास रोड़ स्थित रॉक वुड हाई स्कूल (चित्रकुट नगर) में शिविर 14 अप्रेल को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में हृदय की जन्मजात समस्या, हृदय में छेद, बाह्य पास आदि समस्याओं से ग्रसित रोगी शिविर का लाभ उठा सकेंगे। पंजीयन के लिए मनमोहन शर्मा 9414158819, ज्ञानोदय गुप्ता 9829118301 तथा विवेक गुप्ता 9829037954 पर सम्पर्क साधा जा सकता है। साथ ही उदयपुर के एस. हिरण (9351254088) भीलवाडा़ में रामकिशन मोदी (9829045135), राजसमंद में डॉ. घनश्याम मुरोडिया(9414171889) चित्तौड़गढ़ में संजय भम्भनिया (9679770000) कुशलगढ़ (बांसवाडा़) में छगनलाल खडि़या (9828922965), व डूंगरपुर में डॉ. कल्पना हीरवाडे़ (9413626407) से भी शिविर बाबत् सम्पर्क किया जा सकता है। दस हजार रुपये तक की मासिक आय व 60 वर्ष से आयु वर्ग के रोगी जिसका पूर्व में ऑपरेशन न हुआ हो, वे ही शिविर का लाभ उठा सकेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *