Header Banner

अशोक चंदाना युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

BY — March 28, 2013

झाला गुट के तीनों प्रत्याशी प्रदेश सचिव, कटारा महासचिव

शंकर चंदेल प्रदेश युकां सचिव के साथ देहात कांग्रेस के पदाधिकारी।
शंकर चंदेल प्रदेश युकां सचिव के साथ देहात कांग्रेस के पदाधिकारी।

Udaipur. प्रदेश युवक कांग्रेस के चुनाव की गुरुवार को जयपुर में हुई मतगणना में अशोक चंदाना विजयी घोषित किए गए। उन्होंने राजपाल शर्मा को हराया। राजपाल शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं उदयपुर के लालसिंह झाला गुट के तीन प्रत्याशी प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए। उदयपुर के ही विवेक कटारा महासचिव निर्वाचित हुए।

जयपुर स्थित रणबंका मेरिज गार्डन में सुबह शुरू हुई मतगणना के परिणाम शाम 6.30 बजे घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुल 87 उम्मीदवार मैदान में थे। उदयपुर से 4 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। झाला गुट के रिजवान खान ने 690 मतों, शंकर चंदेल ने 279, प्रकाशचन्द डूगरी ने 230 मत हासिल कर प्रदेश सचिव बने।

280308उदयपुर से एक अन्य प्रत्याशी कटारा गुट के विवेक कटारा महासचिव निर्वाचित हुए। इस चुनाव में कई दिग्गज जिसमें सीताराम लाम्बा, रंजू रामावत सहित कई सचिव बने। शंकर चंदेल, रिजवान खान, प्रकाशचन्द डूंगरी के साथ जयपुर देहात कांग्रेस सचिव कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी धर्मसिंह सुहालका, किसान कांग्रेस सचिव रमेश पुरी, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष मदन पण्डित आदि मौजूद थे। परिणाम आते ही इन्होंने चंदेल, खान, डूंगरी को फूलमालाओं से लाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply