कानून के रखवाले हुए ‘रंगीन’

BY — March 28, 2013

पुलिस लाइन में जमकर नाचे

280310Udaipur. धुलेंडी पर चारों ओर शांति बनाए रखने के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने रंग पर्व धूमधाम से मनाया। पुलिस लाइन में हुई धमा चौकड़ी में कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिरीक्षक तक ने हिस्सा लिया।

280311280312छोरा गंगा किनारे वाला…. की बैंड पर बज रही धुन पर स्वयं को नाचने से कोई नहीं रोक पाया और जवानों में नाचने की मानों होड़ सी मच गई। पुलिस अधीक्षक ने भी इस अवसर पर बेस्ट डांसर रहने वाले पहले तीन जवानों को क्रमश: 1100, 500 और 500 रुपए इनाम देने की घोषणा की। होली-धुलेंडी पर कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा  उठाए पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में धुलेंडी मनाई। यहां पुलिस महानिरीक्षक टी. सी. डामोर, पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, एएसपी, डिप्टी सहित थानेदार व अन्य सभी कर्मचारी शामिल हुए। एक –दूसरे को रंग लगाकर खूब नाच-गान किया।
280305280317280313280314280315280316इससे पूर्व धुलेंडी पर भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। सिंधी समाज में सामूहिक रूप से शोक निवारण किया गया। शक्तिनगर में जिन-जिन घरों में मृत्यु  हो गई उन सभी के परिजनों को बिठाकर समाजजनों ने गुलाल डालकर शोक निवारण किया। जगदीश चौक में विदेशी पर्यटक भी रंगों के उल्लास से सराबोर दिखे। विदेशी पर्यटकों को जब इसका महत्व बताया गया तो उन्होंने भी गुलाल खरीदी और आपस में गुलाल डाली।
280306280307सोनी समाज का सामूहिक रूप से ढूंढोत्सव आरएमवी में शाम को हुआ। यहां 30 बच्चों की सामूहिक रूप से ढूंढ आयोजन हुआ। सभी समाजजन उत्सा‍ह से शामिल हुए। महिलाएं अपने अपने बच्चों  को गोद में लेकर बैठी और फिर परंपरानुसार उन्हें  ढूंढा गया। फिर रात्रि भोज का आयोजन भी हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *