गलतफहमी में थाने पर पथराव

BY — March 28, 2013

समाजों के बीच लाठी-भाटा जंग

Police_capUdaipur. गलत फहमी के बीच हिरणमगरी में लाठी भाटा जंग हो गई वहीं थाने पर भी पथराव किया गया। घटना बुधवार रात की है।

जानकारी के अनुसार पानेरियों की मादड़ी में बुधवार रात एक होमगार्ड जवान के नशे में धुत्तु व्यक्ति को टोकना महंगा पड़ गया। जवान ने अपने साथियों को बुलाया। होमगार्ड के साथ उसके समाज के साथी वहां पहुंच गए और उक्त व्यक्ति से मारपीट की। इस पर पास ही दो भाई अन्य समाज के उन्हें  देख वहां पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। इस पर उनके साथ भी मारपीट की गई।
फिर ये थाने पहुंचे और सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई कर होमगार्ड जवान के समाज के लोगों को बुलाया। तब वहां पार्षद राजकुमारी मेनारिया व अन्य मौतबिरों के बीच समझाईश हुई। इस दौरान समाज के लोगों में बात फैली कि पुलिस समाज के लोगों को पकड़ रही है। इस पर समाज के लोग थाने पर एकत्र हो गए और पथराव किया। उधर पुलिस ने फिर तीन अलग अलग मामले दर्ज किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply