Header Banner

युकां प्रदेश महासचिव कटारा का भव्य स्वागत

BY — March 30, 2013

300308Udaipur. युवक कांग्रेस के हुए चुनाव में प्रदेश महासचिव चुने जाने के बाद पहली बार उदयपुर लौटे विवेक कटारा का भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार युवक कांग्रेस के चुनाव भारी खर्चे को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।

300306डबोक में स्वागत के बाद कटारा समर्थकों व कार्यकर्ताओं के भारी लवाजमे के साथ जुलूस के रूप में रवाना हुए। रास्त‍ में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। युवक कांग्रेस की झंडिया भी लगाई गई थीं वहीं काफी संख्या में वाहन भी शामिल हुए। कटारा ने इस दौरान खुली जीप से उतर कर भी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। जुलूस में सबसे आगे दुपहिया वाहनों पर समर्थक चल रहे थे जो नारेबाजी कर रहे थे।

300307प्रतापनगर चौराहे पर उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। फिर सेवाश्रम चौराहा, कुम्हारों का भट्टा, आरसीए, सूरजपोल, उदियापोल होते हुए पारस तिराहा स्थित मीरा कला मंदिर पहुंचे जहां हुई सभा को उन्होंने संबोधित किया। उनके साथ खुली जीप में युकां शहर अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत भी बैठे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply