केन्द्रीय मंत्री जोशी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

BY — March 30, 2013

नवनिर्वाचित युकां पदाधिकारियों ने पहनाई 21 किलो की माला

300304Udaipur. केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी के भीलवाड़ा जाते समय शनिवार सुबह महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में अपूर्व स्वागत किया।

300303युवक कांग्रेस के लोकसभाध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला, युकां प्रदेश सचिव रिजवान खान, शंकर चंदेल, प्रकाशचन्द्र डूंगरी ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. जोशी को 21 किलो फूलों की माला पहनाकर तथा मेवाड़ी पगड़ी धारण करा स्वागत किया। डॉ. जोशी का स्वागत करने वालों में गोगुन्दा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राणावत, सलूम्बर उपाध्यक्ष किशनसिंह चुण्डावत, झाडोल उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द लोहार, ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष मदन पण्डित, उदयपुर शहर विधानसभा उपाध्यक्ष जावेद खान, युवा कांग्रेस चित्तौड़ लोकसभा महासचिव लालचन्द चौधरी, गोगुन्दा उपाध्यक्ष सुमित व्यास आदि प्रमुख थे।
300305देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि डॉ. जोशी का स्वागत करने एयरपोर्ट पर श्रमराज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया, जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, देहात सचिव कमलसिंह चौधरी, किसान कांग्रेस महासचिव रमेश पुरी आदि कई कांग्रेसजन मौजूद थे। जोशी ने युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला का माला पहनाकर स्वागत किया एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन हित में कार्य कर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का आह्वान कर आम जनता के दुख-दर्द में भागीदार बनने को कहा। डॉ. जोशी एयरपोर्ट से सीधे मंगलवाड़, चित्तौड़ मार्ग से भीलवाडा़ प्रस्थान कर गए जहां से वे 1 अप्रेल को जयपुर पहुंचेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *