सिर्फ कहने को ही खत्म हुई गुटबाजी

BY — April 2, 2013

यात्रा संयोजक कर रहे थे प्रेस वार्ता, दूसरा धड़ा कर रहा था अपना कार्यक्रम
आरंभ पर राजनाथ और समापन पर सुषमा स्वराज
चारभुजा से शुरू होकर 16 को उदयपुर में सम्पन्न

020406Udaipur. कहने को भले ही भाजपा एक हो गई लेकिन अब भी गुटबाजी साफ तौर से दिखाई देती है। एक ओर जहां आज यात्रा संयोजक राजेन्द्रसिंह राठौड़, नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उसी समय कटारिया विरोधी धड़ा अशोकनगर में अपना कार्यक्रम कर रहा था।

चुनाव लड़ने और सत्ता प्राप्ति के नाम पर भले ही पार्टी कहने को एक हो गई लेकिन दूरियां अब भी स्पएष्ट दिखाई देती हैं। पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में कटारिया से चुनाव के इस मौके पर अवसरवादी होने की बात पूछने पर उन्होंने बात को घुमाते हुए कहा कि व्यक्तिगत हितों पर देश हित भारी है। जब देश के हित की बात आती है तो व्यक्तिगत हितों को त्यागना पड़ता है। अवसरवादी होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि संगठन हित सर्वोपरि है। उन्होंने अपनी यात्रा भी संगठन के हित के लिए निरस्त की थी। उदयपुर से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि संगठन कहेगा तो चुनाव लडूंगा नहीं तो कार्य ही करुंगा।
राज तो है सुराज नहीं
इससे पूर्व कटारिया ने यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बताया कि राज तो है लेकिन सुराज नहीं। सुराज लाने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का आरंभ राष्ट्री य अध्याक्ष राजनाथसिंह हरी झंडी दिखाकर करेंगे वहीं समापन पर 16 अप्रेल को उदयपुर में सुषमा स्वराज आएंगी। इस दौरान कुल 35 सभाएं होंगी। 13 दिन में 28 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा करीब  किमी. का दौरा करेगी। सुराज संकल्प यात्रा 16 को वापस उदयपुर जिले में प्रवेश करेगी और फतहनगर में सभा होगी। इसके बाद मावली, डबोक, देबारी होते हुए शाम करीब 4.30 बजे वसुंधरा राजे की यात्रा उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर में सभा को संबोधित कर वसुंधरा राजे रात्रि विश्राम करेगी।
मुफ्त दवा घर से नहीं, जनता के पैसे से ही दी
निशुल्कव दवा योजना के बारे में कटारिया ने कहा कि वे अपनी जेब से या अपने घर से दे रहे हैं क्या‍? जनता के पैसे को ही जनता को दे रहे हैं जबकि ढिंढोरा निशुल्के देने का पीट रहे हैं। नकली दवाओं के जखीरे पकडे़ जा रहे हैं। मुख्यकमंत्री घोषणाएं ही कर रहे हैं। इन्हेंस पूरा कब करेंगे?
संदेश यात्रा में दुरुपयोग
यात्रा के संयोजक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में सुराज लाने  की कल्पना के साथ वसुंधरा 33  जिलों में 8458 किमी की यात्रा करेगी। यह यात्रा 79  दिनों में सम्पन्न होगी,कांग्रेस की सन्देश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि संदेश यात्रा बिन दूल्हे की बारात है। इसमें सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।
एक भी दिन नहीं आए गहलोत
राठौड़ ने कहा कि वसुंधरा के चार साल तक जनता की सुध नहीं लेने की बात बार बार कही जा रही है जबकि यह गलत है। महीने में कभी 10-15 दिन बाहर चली गईं तो क्याद। गहलोत तो हमारे कार्यकाल के दौरान एक भी दिन नहीं आए थे विधानसभा में। बार बार दिल्लीब तक के ही चक्केर लगाते रहे।
बिजली के दाम बढे 54 प्रतिशत
वर्ष 2011 और 2012 में सरकार ने बार बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं। जल्द ही एक बार और बिजली के दाम बढ़ने वाले हैं। इन्हें मिलाकर कुल 54 प्रतिशत बढ़ोतरी हो जाएगी। महिला उत्पीड़न, प्रताड़ना, अपराधों में राजस्थान चौथे स्थान पर है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *