Header Banner

महिला मोर्चा ने निकाली जनजागरण रैली

BY — April 2, 2013

घर-घर जाकर दिए पीले चावल

020404Udaipur. चारभुजा से 4 अप्रेल को निकाली जाने वाली ‘सुराज संकल्प यात्रा’ को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुषमा कुमावत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की ओर से जनजागरण रैली निकालकर पीले चावल देकर यात्रा में आने का निमंत्रण दिया।

रैली को प्रदेश प्रतिनिधि ताराचंद जैन व उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत ने हरी झण्डी दिखाई। रैली प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड से निकाली जायेगी। यात्रा का वातावरण बनाने लिए रैली में सभी महिलाओं ने घर-घर व दुकानों पर जाकर पत्रक पीले चावल देकर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। जनजागरण रैली शक्तिनगर, बैंक चौराहा, टाऊनहॉल लिंक रोड़, अशोक नगर क्षेत्र में निकाली गई।
रैली में राजस्व समिति अध्यक्ष अर्चना शर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उर्मिला भण्डारी, पार्षद मीना शर्मा, कुसुमलता चौबे, मधु पालीवाल, चंदा राव, सुनिता तम्बोली, उषा बोल्या, मंजू वर्मा, रोशन देवी, सरिता पाहुजा, नीता डोर्डिया सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply