Header Banner

31 कारों से रवाना होंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

BY — April 3, 2013

सुराज संकल्प यात्रा का आगाज चारभुजा से आज

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला की बैठक पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें 8 मंडलों से 31 कारों में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के गुरुवार सुबह 7 बजे रवाना होने की जानकारी दी गई। उधर बड़गांव मंडल की बैठक में ईसवाल से रैली के रूप में चारभुजा जाने का निर्णय किया गया।

भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कारों पर झण्डे, बैनर एवं वसुंधरा कटारिया कमल निशान, मांग रहा राजस्थान के पोस्टर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, सोहनसिंह खरवड, कमलेश प्रजापत, मोहन गुर्जर, अमृत मेनारिया, मोहन पटेल, हेमन्त दया, शेखर वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष मयंक कोठारी, लवदेव बागडी, राजेश स्वर्णकार प्रदीप श्रीमाली, इरशाद चैनवाला, राजेश अग्रवाल, जितेश कुमावत, शंकर डांगी, जितेन्द्र पटेल, इन्दसिंह चदाणा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बड़गांव मंडल संयोजक खूबीलाल पालीवाल ने बताया कि बैठक में ईसवाल, कडिया, लोसिंग, भूताला, कदमाल, कालोड़ा का दौरा कर अधिक से अधिक कार्यकर्ता यात्रा में जाने को तैयार हैं। पूर्व मण्डल अध्यक्ष बंशीलाल कुम्हार, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायणसिंह चदाणा, महामंत्री सुनील शर्मा, पंचायत प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष निर्मल कण्ठालिया, महामंत्री मांगीलाल कुम्हार, मीडिया प्रभारी दुर्गेश जोशी, प्रेमकुमार जोशी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता 11 कारों से रवाना होंगे। इसमें अयूब खान, मो. रियाज राही, इरशाद चैनवाला, राजा बड़ी वाला आदि भी साथ रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply