अष्टमी पर भी पूजा शीतलामाता को

BY — April 3, 2013

सिटी पैलेस में लवाजमे के साथ निकली सवारी

030403Udaipur. सप्तमी की तरह ही अष्टिमी पर भी समोरबाग स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने सुबह पहुंचकर पूजा-अर्चना की। अष्टमी पूजन करने वालों के घरों में मंगलवार को बनाया गया खाना बुधवार को माताजी को भोग लगाकर खाया गया।

030404कई घरों में सप्तमी पूजी गई थी और मंगलवार को माताजी को ठंडे खाने का भोग लगाया गया था। महिलाएं सज धजकर पारंपररिक वेशभूषा में मंदिर पहुंची। परिजनों के स्वस्थ रहने की कामना की गई। इस दौरान पथवारी की भी पूजा की गई। घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया।
030402उधर सिटी पैलेस से पारंपरिक रूप से लवाजमा शीतला माता मंदिर पहुंचा तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर नैवेद्य चढ़ाया गया। परंपरानुसार सिटी पैलेस से लवाजमा जिसमें सुसज्जित घोड़े, नगारची, सुरक्षाकर्मियों की परेड के साथ माताजी के गीत गाती महिलाएं एवं पुरोहित थे। बैंड की धुन के साथ त्रिपोलिया से शीतलामाता मंदिर पहुंचे तथा वहां पुरोहितों ने माताजी की पूजा-अर्चना कर उन्हें नैवेद्य चढ़ाया।

शाम को मोती चोहट्टा में गणगौर का मेला लगा जिसमें महिलाएं ईशरजी-कानूड़े की पूजा कर घर ले गईं। घरों में 16 दिन तक गणगौर की पूजा की जाएगी।

030405030406

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *