Header Banner

काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे आयुर्वेद चिकित्सक

BY — April 4, 2013

8 अप्रेल को कलक्ट्रेट पर धरना

ayurvedUdaipur. राजस्थान आयुष चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर उदयपुर जिले के आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सक अधिकारियों द्वारा डी.ए.सी.पी. की मांग के लिए 5, 6, 7 अप्रेल को उदयपुर जिले के सभी चिकित्सक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

8 अप्रेल 2013 को उदयपुर के समस्त जिला कलेक्ट्री पर जिले के सेवारत समस्त आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्साधिकारियो द्वारा एक दिवसीय धरना जाएगा। महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार महासंघ द्वारा गत 8 माह से आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सक अधिकारी केन्द्र के अनुरूप राज्य के एलौपेथी चिकित्साधिकारियों को 6 वर्ष, 12 वर्ष, 18 वर्ष पर दी गई डीएसीपी योजना का लाभ देने की मांग पूर्ण गांधीवादी तरीके से कर रहे है, लेकिन सरकार द्वारा इस पर शीघ्र निर्णय नहीं किया जा रहा है, जिससे समस्त आयुष चिकित्साधिकारियों में रोष है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply