Header Banner

शिक्षा व कौशल से ही देश का विकास : सिंह

BY — April 4, 2013

विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में वार्षिक समारोह

040404Udaipur. भारतीय सेना तथा सीमा सुरक्षा बल देश को किसी भी बाहरी खतरे से बचाने में दक्ष एवं सक्षम है लेकिन भाषा, धर्म, प्रान्त, क्षेत्र इत्यादि के नाम पर उग्रवाद एवं नक्सलवाद जैसी आन्तरिक समस्याओं से निपटने में नागरिक, स्वैच्छिक एवं शैक्षणिक प्रयासों की महत्व पूर्ण भूमिका है।

ये विचार बीएसएफ के कमांडेन्ट अजित कुमार सिंह ने विद्या भवन पॉलीटेक्निक के वार्षिक समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रसार, कौशल व हुनर के तकनीकी प्रशिक्षणों एवं सद्भाव वृद्धि के कार्यक्रमों से ही देश का समग्र विकास होगा। मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति प्रोफेसर आई. वी. त्रिवेदी ने दक्षिणी राजस्थान की सामाजिक व आर्थिक प्रगति में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को रेखाकिंत करते हुए कहा कि तकनीकी विद्यार्थी उद्यमशीलता को अपनायें तथा रोजगारों के अवसरों की वृद्धि करे।
040405अध्यक्षता करते हुए विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष रियाज तहसीन ने विद्यार्थियों को अच्छे इंजीनियर के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। प्रारम्भ में प्राचार्य अनिल मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी डा. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव नंदकिशोर शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के निर्णायक अशोक गंधर्व ने राजस्थानी, शास्त्रीय व फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने दिल्ली गैंग रेप पर आधारित उनकी नई एलबम का एक गीत “तितली उड़ी……” प्रस्तुत किया। संस्थान के विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संयोजक विभागाध्यक्ष प्रकाश सुन्दरम् ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply