Header Banner

धानमंडी अस्पताल में ‘आरओ मशीन’ भेंट

BY — April 4, 2013

040406udaipur. सेवा प्रकल्प के तहत फुलवारी कार्यक्रम के उपलक्ष में राजकीय चिकित्सालय धानमंडी उदयपुर में रोगियों व स्टाफ कर्मचारियों के सेवार्थ एवं स्वास्थ्‍य की सुरक्षा हेतु दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग उदयपुर द्वारा आरओ मशीन भेंट की गई।

उक्त जानकारी देते हुए महासमिति की प्रचार प्रसार मंत्री एकता कासलीवाल ने बताया कि रोगियों एवं स्टाफ कर्मचारीयों आदि को स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्ध हो सके, इस हेतु यह मशीन हॉस्पिटल में लगवाई गई। महासमिति की संरक्षिका सुशीला पांड्या द्वारा मशीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका कविता बडज़ात्या व सुनीता वैद थी। इस अवसर पर सरला वैद, सुलोचना लुहाडिय़ा, निकिता शाह, सीमा वैद, डिंपल गदिया एवं हॉस्पिटल के डॉ. नवनीत अग्रवाल व हॉस्पिटल स्टाफ आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply