Header Banner

कोटा-उदयपुर-कोटा परीक्षा स्पेशल रेल संचालन 5 से

BY — April 4, 2013

trainUdaipur. रेलवे प्रशासन द्वारा आईआईटी-जी की परीक्षा के लिये कोटा-उदयपुर-कोटा के मध्य परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस (01 ट्रिप) रेलगाडी़ का संचालन 5 अप्रेल से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री तरुण जैन के अनुसार गाडी़ संख्या 09801, कोटा-उदयपुर परीक्षा स्पेशल रेल सेवा शुक्रवार को कोटा से 21.30 बजे रवाना होकर 22.10 बजे बूंदी, 23.30 बजे मांडलगढ़, रात्रि 12.50 बजे चन्देरिया, 02.15 बजे मावली एवं 03.10 बजे राणाप्रतापनगर होते हुये 04.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09802, उदयपुर-कोटा परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 06 अप्रेल को उदयपुर से प्रात: 08.10 बजे रवाना होकर 08.18 बजे राणा प्रतापनगर, 09.00 बजे मावली, 11.40 बजे चन्देरिया, 13.00 बजे मांडलगढ एवं 14.10 बजे बूंदी होते हुये 15.40 बजे कोटा पहुंचेगी। इस परीक्षा स्पेशल रेल सेवा में 01 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 09 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
डिब्बों में अस्थाई बढो़तरी : रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस गाडी के डिब्बों में अस्थाई बढो़तरी की गई हैं। गाडी़ संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में 30 अप्रेल तक 01 सैकण्ड मय थर्ड एसी एवं 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढो़तरी की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply