Header Banner

जनता बताएगी, कहां थी मैं : वसुंधरा (pics)

BY — April 4, 2013

गहलोत सरकार असफल : राजनाथ सिंह

040407Udaipur. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजना‍थसिंह ने वसुंधरा राजे को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि गहलोत सरकार पूर्ण रूप से असफल रही है। वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं चार वर्षों तक कहां थी, कांग्रेस को यह जनता बताएगी। नया राजस्थान का नारा दे रहे हैं। अब तक साढे़ चार साल में नहीं दे पाए तो अब क्याय दे देंगे।

040415वे राजसमंद जिले के चारभुजा में प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आयोजित सुराज संकल्प यात्रा के आरंभ अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। यह दुनिया ने भी मान लिया कि भारत में विकास सिर्फ भाजपा सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब -जब देश में कांग्रेस की सरकार आती है, महंगाई बढती है। सभा में वसुंधरा की खिलाफत कर रहे घनश्याम तिवाड़ी का नहीं आना चर्चा का विषय रहा। बताया गया कि उनके विधानसभा क्षेत्र से भी कोई कार्यकर्ता नहीं आया।
040409040413040412040408सभा स्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तों  पर गाडि़यों का जाम लगा था। उदयपुर से भी काफी गाडि़यां गई थीं। उदयपुर से करीब साढ़े चार हजार वाहन लगाए गए। इसके अलावा करीब एक लाख लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार किए गए। कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर आधुनिक रथ का अवलोकन भी किया वहीं आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष मनोज जोशी पल-पल की अपडेट्स सोशल साइट पर डाल रहे थे।
040411040414इससे पहले सिंह और वसुंधरा राजे दोपहर करीब पौने बारह बजे चारभुजाजी पहुंचे। हैलीपेड पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से दोनों नेताओं का स्वागत किया। स्वागत के बाद सिंह, वसुंधरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया एक ही गाड़ी में चारभुजाजी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे सभा स्थल पर पहुंचे। राजनाथसिंह और वसुंधरा राजे के सभा स्थल पर आते ही पांडाल नारों से गूंज उठा। इस दौरान यात्रा संयोजक भूपेंद्र यादव, अरुण चतुर्वेदी, ओम माथुर, महेश शर्मा, राजेंद्र राठौड़, सुरेंद्रसिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply