Header Banner

आमजन को जोडें मेवाड़ महोत्सव को : भाले

BY — April 4, 2013

मेवाड़ समारोह बैठक

gangaurUdaipur. जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने मेवाड़ महोत्सव को विविधता, पारंपरिक एवं रोचकताओं से ओत-प्रोत बनाते हुए जन-जन का महोत्सव बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत बताई।

वे गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेवाड़ महोत्सव की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन से अपील की कि वे पारंपरिक गणगौर की सवारी (रजवाडी़ गणगौर) को कायम रखते हुए इस महोत्सव को अधिक गरिमामय बनाने में भागीदार बनें। बैठक में मेवाड़ महोत्सव में पारम्परिक पोशाक प्रतियोगिता आयोजन में मेवाड़जन के लिए विशेष प्रतियोगिता ‘‘मिस्टर मेवाड़‘‘ के आयोजन पर सभी ने सहमति जताई।
जिला कलक्टर ने उदयपुर शहर में नेसर्गिक सौन्द्रर्य से ओत-प्रोत एवं जलराशि की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए यहा एडवेंचर टूरिज्म को भी बढा़वा देने की जरूरत बताई। इससे पर्यटकों को और अधिक रोचक अनुभव मिलेंगे। बैठक में मेवाड़ महोत्सव व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों एवं हॉटल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव एवं विचार व्यतक्तओ किए। बैठक में अति. कलक्टर मोहम्मद यासीन पठान, नगर निगम के आयुक्त सत्यनारायण आचार्य, उपखण्ड अधिकारी गोगुन्दा जी.एस. राणावत,  उप निदेशक पर्यटन दलीपसिंह राठौड़, महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के मयंक गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सूर्यवीर सिंह, लेक पैलेस के महाप्रबन्धक श्याम केकेनी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply