Header Banner

कपास उन्नयन परियोजना की बैठक 8 से

BY — April 5, 2013

mpuat-logoUdaipur. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक 8 से 10 अप्रेल तक होगी। इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को अनुसंधान निदेशालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल की अध्यक्षता में आयोजन से सम्बन्धित विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान प्रो. गिल ने विभिन्न समितियों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अनुसंधान निदेशक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. पी. एल. मालीवाल ने बताया कि बैठक में सम्पूर्ण देश में संचालित विभिन्न कपास उन्नयन परियोजना केन्द्रों एवं निजी संस्थाओं से लगभग 250 संभागियों के भाग लेने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) नागपुर और महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अखिल भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक 8 से 10 अप्रेल को उदयपुर में होगी। आयोजन सचिव डॉ. सैनी ने बताया कि आयोजन से सम्बन्धित सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply