सुराज संकल्प यात्रा फ्लॉप : कांग्रेस

BY — April 5, 2013

congressUdaipur. कांग्रेस ने चारभुजा से भाजपा की आरंभ हुई सुराज संकल्प  यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कहा कि साढ़े चार सालों तक विदेशों में सैर सपाटा करने के बाद चुनाव आते ही जनता की याद आ गई है। गोलमाल जवाब दे रही हैं कि जनता के दिलों में थीं। राजनीतिक नेताओं को सत्ता  या विपक्ष दोनों समय जनता के बीच होना चाहिए।

संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी जनहितकारी फ्लैगशिप योजनाओं और वित्तीय प्रबन्धन वाले कुशल लोकप्रिय बजट तथा जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में रिफाइनरी जैसे अहम मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, वहीं भाजपा आरोप-प्रत्यारोपों की फुलझडिय़ां लेकर सुराज संकल्प यात्रा के नाम पर नौटंकी कर रही है। कांग्रेस के पास पिछले चार सालों की ढेर सारी उपलब्धियां हैं तो भाजपा के पास मुद्दे के नाम पर कुछ भी नहीं है। रामदास अग्रवाल एवं घनश्याम तिवाड़ी जैसी हस्तियों का यात्रा के कार्यक्रम में नदारद रहना बहुत गंभीर सियासी संकेत हैं। भाजपा सीधे सत्ता पाने की बात करती हैं वहीं कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत यह फैसला जनता पर छोड़ रहे हैं कि अगर हमने अच्छा काम किया है तो हमें चुनें। शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस शानदार बहुमत से फिर सरकार बनाएगी और प्रदेश की जनता की और भी बेहतर तरीके से सेवा करती रहेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *