Header Banner

कपास के अनुसंधान कार्यों पर चर्चा

BY — April 10, 2013

कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक का समापन

100403Udaipur. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक का समापन बुधवार को हुआ। इसमें कपास के अनुसंधान कार्यों पर चर्चा की गई।

बैठक – 2013 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किया गया। अनुसंधान निदेशक एवं  आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. पी. एल. मालीवाल, ने बताया कि बैठक में सम्पूर्ण देश में संचालित विभिन्न कपास उन्नयन परियोजना केन्द्रों एवं कृषि विश्वविद्यालयों तथा निजी संस्थाओं के 160 संभागियों ने भाग लिया। बुधवार को बैठक के अंतिम दिन सप्तम तकनीकी सत्र व समापन सत्र का आयोजन किया गया। तकनीकी हस्तांतरण पर केंद्रित इस तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. अनुपम बारिक, अतिरिक्त कमिश्नर डीएसी (भारत सरकार) ने की एवं उपाध्यक्ष डॉ. एस. एम. कोल्हतकर, निदेशक, डीओसीडी थे।

100402समूह बैठक के आयोजन समिति  अध्यक्ष डॉ. पी. एल. मालीवाल ने बताया कि समापन सत्र की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. एन. गोपालकृष्णन ने की एवं उपाध्यक्ष केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) नागपुर के निदेशक डॉ. के. आर. क्रांथी ने की। इस सत्र मे विभिन्न तकनीकी सत्रों मे कपास की शस्य वैज्ञानिक, आनुवांशिकी, अनुसंधान, कायिकी, जैव रासायनिक, कीट व व्याधि नियंत्रण, गुणवत्ता में सुधार पर जारी अनुसंधान कार्यों व तकनीकी हस्तांतरण पक्षों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई। समापन सत्र के दौरान विभिन्न केद्रों से आऐ कपास वैज्ञानिकों के साथ बजट, कार्यक्रम के कार्यान्वयन, निरीक्षण एवं सावधिक विवेचना टीम के सुझावों पर भी गहन चर्चा की गई। इस दौरान कपास उन्नयन परियोजना से जुडे़ व इस वर्ष सेवानिवृत होने जा रहे वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया गया। अंत मे भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना के समन्वयक डॉ. ए. एच. प्रकाश ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply