Header Banner

कृष्णा पूनिया ने दी ‘वेदान्ता खुशी’ को बधाई

BY — April 10, 2013

खुशी अभियान से आम जनता में आ रहा है बदलाव

100406Udaipur. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी पद्मश्री कृष्णा पूनिया ने वंचित बच्चों के प्रति वेदान्ता समूह के जागरूकता अभियान ‘खुशी’ की प्रथम वर्षगांठ पर बधाई दी है। कृष्णा ने अपने संदेश में कहा कि भारत में वंचित बच्चों के प्रति जागरूकता आज समय की मांग है।

उन्होंrने कहा कि जिस संख्या में आज भारत में वंचित बच्चे मौजूद है अगर समय से ही ध्यान न रखा गया तो आगे चलकर भारत को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2014 में एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजस्थान की स्टार एथलीट कृष्णा पूनिया वेदान्ता ‘खुशी’ अभियान के साथ-साथ, खुद कन्या भ्रूण हत्या तथा रक्तदान अभियानों से भी जुड़ी हुई हैं। ‘खुशी’ अभियान द्वारा बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने की मुहिम की भी कृष्णा ने जमकर सराहना की। अगर देश को आगे बढ़ना है तो ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को सुचारू रूप से शिक्षित होना होगा। कृष्णा ने कहा कि प्रमुख खिलाड़ियों को ऐसे सामाजिक एवं सामुदायिक परिवर्तन अभियानों से जुड़ना चाहिए तथा अपने प्रभाव से आम जनता में जागरूकता लानी चाहिए।
कृष्णा पूनिया के पति एवं कोच वीरेन्द्र पूनिया ने भी ‘खुशी’ अभियान द्वारा लोगों की विचारधारा बदलने की तथा भारत में वंचित बच्चों की समस्याओं को उजागर करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति एवं समृद्धि के लिए भारत में मौजूद 50 प्रतिशत से अधिक वंचित बच्चों का आगे आना जरूरी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply