Header Banner

राजेश चित्तौड़ा महावीर युवा मंच के अध्यक्ष निर्वाचित

BY — April 11, 2013

110407Udaipur. महावीर युवा मंच के वर्ष 2013-14 के वार्षिक चुनाव एवं होली मिलन समारोह ऐशवर्या रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। आगामी सत्र के लिए राजेश चित्तौड़ा को महावीर युवा मंच का अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया।

मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर की उपस्थिति में दिलीप मोगरा ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा ने सर्वसम्मति से महेश कोठारी को वर्ष 2013-14 के लिए महामंत्री नियुक्त किया। अनिता नागौरी को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा एवं रितू सिंघवी को महामंत्री निर्विरोध चुना गया।
वार्षिक अधिवेशन के प्रारम्भ में वर्तमान महामंत्री संजय नागौरी ने वर्ष 2012-13 का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। मंच के अध्यक्ष नीरज सिंघवी ने सभी का स्वागत करते हुए वर्ष पर्यन्त सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने आगामी वर्ष के लिए अनेक योजनाओं की रूपरेखा रखी एवं मंच के महावीर जयंती पर होने वाले कवि सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने का आह्वान किया है। अधिवेशन के अन्त में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए स्नेहभोज के साथ वार्षिक अधिवेशन का समापन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply