चैत्री नवरात्रा के अनुष्ठान शुरू, नवसंवत्सर पर दी शुभकामनाएं

BY — April 11, 2013

110410Udaipur. चैत्र नवरात्रि के तहत जहां शक्तिपीठों पर माता के मंदिरों में जवारा रोपण किए गए व श्रद्धालुओं की भीड़ रही वहीं हिन्दू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा संवत्समर पर शहर में चौराहों पर नागरिकों को तिलक लगाकर मिश्री व नीम की कोपलें खिलाकर अभिनंदन किया गया।

110411110412110408मंदिरों में माताजी की प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगार धराया गया। भक्तों  की रेलमपेल रही। मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा आदि के पाठ हुए। शहर के अम्बामाता, आवरी माता, ईडाणामाता, जातलामाता, हस्तीेमाता, बेदला माता, नीमजमाता, कालका माता सहित अन्या मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। माताजी को विशेष श्रृंगार धराया गया व दुर्गासप्तशती के पाठ हुए।
110409110401110402नवसंवत्स र पर शहर के जगदीश मंदिर की प्राचीर से 11 पंडितों ने सूर्य को अर्घ्यं दिया। सूरजपोल चौराहे पर शहनाई वादन के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया। चौराहों पर विभिन्न  संगठनों सहित स्कूली बच्चों ने राहगीरों के ललाट पर तिलक लगाकर नीम की कोपलें, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी। दुपहिया वाहनों पर स्वामी विवेकानंद के स्टीचकर लगाए। पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल महिला मोर्चा के तत्वावधान में नव संवत्सर पर जनसमुदाय को अधिक से अधिक जोड़ने हेतु लोगों को तिलक लगा मिश्री तथा नीम की कोंपले खिलाकर नववर्ष का महत्व बताया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने की। मण्डल अध्यक्ष हेमलता जैन ने नववर्ष की महत्ता बताई। इस अवसर पर जिला मंत्री राजकुमारी साहू, भगवती माली, रानी वर्मा, सुभाषिनी शर्मा, गीता शर्मा, शोभा मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नववर्ष पर भारतमाता पूजन : राजस्थान सहायक कर्मचारी परिषद द्वारा अमल का कांटा स्थित तिराहे पर आयोजित शहीद व भारतमाता पूजन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने का कर्मचारियों द्वारा दायित्व निर्वहन करना अच्छा संकेत है। मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरसिंह सांखला ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है, इसे बनाये रखना हमारा कर्तव्य है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष अनिल पालीवाल ने विक्रम संवत 2070 का स्वागत करते हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। राजस्थान सहायक कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष कमल प्रकाश बाबेल, लक्ष्मीकांत दशोरा, नरेन्द्रसिंह सिसोदिया, नारायण मेनारिया, प्रदीप गहलोत आदि ने भी संबोधित किया। तिराहे पर अमर शहीदों की झांकी सजाई गई तथा 10 फीट लम्बे तिरंगे कलर में भारतीय मानचित्र बनाया गया जिसमें भारतमाता का चित्र लगाया गया। तत्पश्चात् समस्त कर्मचारियों ने अमर शहीदों व भारतमाता को पुष्पांजलि देकर दीप प्रज्वलन कर पूजन किया। देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। तत्पश्चात् कर्मचारियों ने तिराहे से गूजरने वाले नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर नववर्ष की शुभकामना संदेश के कार्ड भेंट किये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *