Header Banner

चेटीचंड पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

BY — April 11, 2013

110419Udaipur. सिंधी समुदाय ने चेटीचंड त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा अर्चना हुई। सुबह से भजन कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। शोभायात्रा निकाली गई।

110413110415110414सुबह सनातन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से निकलती हुई शाम को कमलावाड़ी स्थित सिंधी धर्मशाला पहुंची। झूलेलाल सेवा समिति द्वारा आयोजित महोत्सव में सुबह झूलेलाल भवन शक्तिनगर में बहराणा साहब की पूजा की गई। फिर बैंड बाजों के साथ बहराणा साहब को सिर पर रखकर सनातन मंदिर ले जाया गया। यहां मंदिर में 65 वर्षों से जल रही अखंड ज्योपत से बहराणा साहब की ज्योत जलाकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई। मंदिर से सुबह 11.30 बजे शुरू हुई शोभायात्रा शास्त्री  सर्किल, देहलीगेट, सूरजपोल पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए। शोभायात्रा में महादेव-पार्वती का वेश धारण किए सिंधी भाषा के गीतों पर नृत्‍य भी कर रहे थे। जल व अल्पाहार का इंतजाम भी किया गया। इस अवसर पर सिंधी समुदाय के लोगों ने व्य्वसाय बंद रखे। फल-सब्जी  मंडी भी बंद रही।

110416110417सैनिकों की वेशभूषा धारण किए मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड के युवाओं ने शहीदों की याद दिलाई। एक ओर जहां देशभक्ति गीत बज रहे थे वहीं सिंधी भाषा के गीत भी बज रहे थे। ‘सिंधी युवाज’ की नगाड़ा आरती भी आकर्षण का केन्द्र रही। उपनगरों में भी सिंधी समितियों ने विविध आयोजन किए।

110415d

 

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply