युवा मोर्चा ने वसुन्धरा-कटारिया की बनाई रंगोली

BY — April 11, 2013

गांधी ग्राउण्ड आने हेतु की अपील

110406Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के गिर्वा मण्डल द्वारा सुराज संकल्प यात्रा के पहले चरण के समापन पर आमजनों को निमंत्रण हेतु ठोकर चौराहे पर वसुन्धरा-कटारिया की रंगोली बनाकर आमजनों से 16 अप्रेल को गांधी ग्राउण्ड आने की अपील की गई।

भाजयुमो मण्डल प्रभारी मोहन डांगी ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। कार्यकर्ताओ ने 10 गुना 10 फीट की रंगोली से वसुंधरा-कटारिया की आकृति बनाई जिसमें 16 अप्रेल को सुराज संकल्प यात्रा में गांधी ग्राउण्ड आने की अपील की गई थी। आमजन के लिए यह बहुत आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यकर्ताओं ने ठोकर से रैली के रूप में पैदल चलते हुए नारेबाजी करते हुए सुन्दरवास तक पहुंचे एवं वहां से पुनः ठोकर चौराहे पर पहुंचे।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी मोहन डांगी, मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया, शंकर डांगी, मण्डल उपाध्यक्ष उंकार मेनारिया, मदन पटेल, किशनसिंह कितावत, महेश नागदा, लोकेश मेनारिया, भगवती पुष्करना, इन्द्रलाल मेनारिया, हेमन्त दया, जितेन्द्र मारू, कमलेश प्रजापत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा की तैयारियां : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल की बैठक में मुख्य  अतिथि प्रमोद सामर ने कहा कि 16 अप्रैल को यात्रा के शहर प्रवेश पर भव्य स्वागत व शाम को गांधी ग्राउण्ड में होने वाली महती आमसभा में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय किया गया। वार्ड 39 के कार्यकर्ता पार्षद प्रेमसिंह शक्तावत, रामजी वार्ष्णेय, राजमल चित्तौड़ा, महेश गढ़वाल के नेतृत्व में कुम्हारों का भट्टा से लेकर सूरजपोल मार्ग की सजावट करेंगे एवं भट्टे पर यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। सूरजपोल से देहलीगेट तक यात्रा के मार्ग की सजावट व्यवस्था पार्षद पारस सिंघवी के नेतृत्व में किया जाएगा। सूरजपोल पर युवा मोर्चा के प्रिन्स कुमावत एवं साथियों द्वारा सूरजपोल चौराहे की सजावट व यात्रा के दौरान जल की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने यात्रा के मार्ग और सभा के दौरान व्यवस्था की सम्पूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने की।
महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मून्दडा, मण्डल अध्यक्ष सुनिता अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ शहर जिलाध्यक्ष ब्रजलाल नागदा, मण्डल अध्यक्ष अक्षय जैन, अन्त्योदय योजना प्रकोष्ठ रामजी वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष जे. पी. जैन, मण्डल मंत्री हरीश कुमावत, श्याम प्रजापत, पारस चित्तौड़ा, प्रवक्ता अनिल अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यात्रा के भव्य स्वागत एवं आमसभा की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने मुख्यम अतिथि के रूप में सभी अनुसूचित जातियों की विभिन्न बस्तियों में घर-घर सम्पर्क कर यात्रा में अधिकाधिक लोगों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया। अध्य क्षता एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश जीनगर ने की। 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा एवं जयन्ति के दिन मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *