गोर गोर गोमती, ईसर पूजे पारवती..

BY — April 13, 2013

ठाट से निकली गणगौर की सवारी

130414Udaipur. गोर गोर गोमती, ईसर पूजे पारवती के गीतों के साथ शनिवार को शहर में सुहागिनों ने गणगौर पूजन किया। कहीं कहीं सामूहिक गणगौर उद्यापन भी हुए तो पर्यटन विभाग की ओर से मेवाड़ महोत्सव का आगाज भी हुआ। पहले दिन शाम को गणगौर की सवारी ठाट से निकाली गई।

130416130418मेवाड़ महोत्सव के तहत तीन दिनी इस कार्यक्रम में पहले दिन बंशी घाट से गणगौर घाट तक शाही गणगौर को नाव में बिठाकर यात्रा निकाली गई। इसके बाद हुई सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोकगीतों की धूम रही। शुक्रवार को दांतण हेला की रस्म के बाद शनिवार को सुहागिनों ने घरों में स्थापित गणगौर की विधिवत पूजा अर्चना की। महिलाओं ने शिवस्वारूप ईसरजी एवं मां पार्वती स्वरूपा गौरी से चूड़ा और चूंदड़ की रक्षा की कामना की वहीं कन्याओं ने अच्छे वर की कामना के लिए पूजा की।

130419सोलह श्रृंगार कर महिलाएं अपनी बहू बेटियों के साथ गणगौर स्था नक पहुंची। वहां दीवार पर 16-16 बिंदियां अंकित कर गीत गाए और गणगौर प्रतिमाओं के समक्ष दही, हल्दीर, मेहंदी आदि से पूजन किया। अक्षत, सुपारी कापड़ा, मीठे –नमकीन खाजे पापड़ी का भी भेग लगाया।
130417शाम को विभिन्नज मोहल्लों से गणगौर की सवारी शोभायात्रा के रूप में गणगौर घाट पहुंची जहां जल आचमन की रस्म के बाद उन्हें वापस मोहल्लों  में लाया गया जहां देर तक भजन कीर्तन व नृत्य  के आयोजन हुए। पूर्बिया कलाल समाज, मारु कुमावत समाज, राजमाली समाज की ओर से भी गणगौर की सवारियां निकाली गईं। इन्हें देखने शहर का हुजूम उमड़ पड़ा।

130415

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *