पूरी ताकत झोंकी सभा की सफलता के लिए

BY — April 13, 2013

भाजपा सुराज संकल्प यात्रा

130411Udaipur. भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा के नेतृत्व में निकाली जा रही सुराज संकल्प यात्रा के उदयपुर आगमन पर 16 अप्रेल को गांधी ग्राउण्ड में होने वाली आमसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कार्यकर्ता उत्साह और उमंग के साथ जुटे हैं। सभा को सफल बनाने के लिये मण्डल के वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकों को क्रमवार आयोजन हो रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि महाराणा भूपाल स्टेडियम में आमसभा स्थल की सम्पूर्ण योजना बनाकर कार्य प्रारम्भ कर दिया है। शहर में आज रात्रि से चौराहा सजावट, मार्ग सज्जा, पोस्टर, होर्डिंग, बैनर आदि का कार्य प्रारम्भ होकर प्रगति पर हैं। 16 अप्रैल को चित्तौड़ से उदयपुर जिले में प्रवेश पर जिला सीमा पर भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत प्रवेश द्वार पर किया जाएगा। फिर फतहनगर से उदयपुर तक 60 किमी की इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर दो आमसभाओं के अलावा भी स्वागत की तैयारियां जोरों पर है।
फतहनगर से उदयपुर तक यात्रा प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि जिला प्रवेश द्वार पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी के साथ उद्घोष से स्वागत एवं तिलक आरती की जाएगी। फतहनगर मण्डल द्वारा साफा एवं चुनड़ पहनाकर स्वागत-अभिनन्दन के पश्चात् आमसभा का सम्बोधन होगा। जिसमें फतहनगर-मावली मण्डल के पदाधिकारी पुरूष एवं महिलाएं परम्परागत स्वागत एवं प्रतीक चिह्न भेंट करेंगे। फतहनगर की आमसभा के पश्चात् मावली, नान्दवेल, ड़बोक, जिंक चौराहा, देबारी आदि स्थानों पर जगह-जगह स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा से यात्रा का अभिनन्दन किया जाएगा।
यात्रा की तैयारी हेतु सभी भाजपा नेता प्रमोद सामर, मांगीलाल जोशी, शान्तिलाल चपलोत, दिनेश भट्ट, सुन्दरलाल भाणावत, रोशनलाल जैन, चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी, डॉ. गीता पटेल, रोशनलाल जैन, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान तथा मण्डल अध्यक्ष महामंत्री सम्पूर्ण तैयारियों हेतु मण्डल एवं वार्ड एवं पंचायतों की बैठके ले रहे हैं।
भाजपा श्याामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के पहले चरण के समापन पर भव्य स्वागत एवं आमसभा में अधिकतम संख्या की सहभागिता हेतु वार्ड बैठकें हुई। वार्ड 12, 39, 42, 43, 50 के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहर में यात्रा के प्रति वातावरण बनाने और भव्य स्वागत आमसभा के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। इसी कड़ी में वार्ड 39 के कार्यकर्ताओं की वाहन रैली महेश गढ़वाल के नेतृत्व में दुर्गा नर्सरी से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र में आमसभा में अधिकतम सहभागिता की अपील करते हुए सेवाश्रम चौराहे पर सम्पन्न हुई। जहां पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिला महामंत्री मोतीलाल डांगी, पार्षद प्रेमसिंह शक्तावत, राजमल चित्तौड़ा, चंचल कुमार अग्रवाल, विष्णु प्रजापत, रामजी वार्ष्णेय, महेश गढ़वाल, सुशील जैन आदि ने संबोधित किया।
मुखर्जी मण्डल की रैली : भाजयुमो डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी मण्डल की ढ़ोल-नगाड़ों के साथ विशाल रैली 14 अप्रैल प्रातः 10 बजे सूरजपोल स्थित मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से प्रारम्भ हो मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण करते हुए पुनः सूरजपोल पर सम्पन्न होगी। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश प्रजापत एवं महामंत्री सुनील व्यास ने बताया कि इस रैली में प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं पार्टी के जिला मण्डल व वार्ड स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
130407जोशी पहुंचे ईंटाली : भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी ने कहा कि चुनाव में देश व प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई सुनिश्चित हैं। वे मावली तहसील के ईन्टाली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। जोशी ने 16 अप्रैल को फतहनगर में सुराज संकल्प यात्रा के स्वागत में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भरत भानु सिंह देवड़ा, फतहनगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी पूर्व सरपंच गिरधारी सोनी, भाजपा नेता जगदीश मून्दड़ा, मधूसूदन पारीक, प्रभुलाल टेलर, पूनमचन्द चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली व दीपक डांगी ने विचार व्यक्त किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *