Header Banner

इंजीनियरिंग स्ना‍तकों के लिए नौकरियां बहुत, रास्ते कठिन

BY — April 15, 2013

130402Udaipur. छोटे शहरों के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने के लिए अच्छीस डिग्री के साथ कम्युंनिकेशन स्किल्सं व तकनीकी ज्ञान की भी बहुत आवश्येकता है। ये विचार हेक्सावेयर टेक्नोलोजी के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) जैकब ने व्यक्त किए। वे टेक्नो एनजेआर में आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

130403उन्होंने कहा कि पहले बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियां बडे़ के मुकाबले छोटे शहरों के युवाओं को प्राथमिकता देती थीं लेकिन कुछ समय से सोशल नेटवर्किंग साइट्स के प्रभाव से ये भी महानगरों के युवाओं की तरह परिश्रम के बजाय पैकेज व पद की होड़ में लगे हैं। सेमिनार में एसएपी के मनीष सरन, ऑरेकल के निदेशक अजय कपूर, इंफोसिस के पंकज सहाय, केलिफोर्निया के प्रो. सिगुर्ड मेल्डल, हेक्सावेयर के नरेन्द्र शर्मा, सीटीएई के डीन एन. एस. राठौड़, सिक्योर मीटर्स के डॉ. राजवीर, उदयपुर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि गौरव मंत्री, निलेश त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त‍ किए।

130404

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply