Header Banner

मल्टी सुपर स्पेशियलिटी शिविर 19 से

BY — April 15, 2013

नारायण सेवा व नारायण ह्दयालया के तत्वावधान में

nssUdaipur. नारायण सेवा संस्थान और अहमदाबाद के नारायण ह्दयालया हॉस्पिटल के तत्वावधान में तीन दिवसीय मल्टी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर 19 अप्रेल से शुरू होगा। पहले दो दिन 19 व 20 को प्राथमिक परीक्षण तथा 21 अप्रेल को अनुभवी चिकित्सेकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. कैलाश मानव ने बताया कि हिरणमगरी से. 4 स्थित मानव मंदिर में ह्दय, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, मुंह व गले का कैंसर, मूत्र व किडनी सम्बन्धी रोगों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। शिविर में अहमदाबाद के डॉ. राजेश शिशु, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित धीर, डॉ. नीरव त्रिवेदी, डॉ. असित मेहता सेवाएं देंगे। आवश्यकता होने पर आरबीएस, इको, एक्सरे, ऑरल एन्डोस्कॉपी, आदि टेस्ट भी निशुल्क  किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply