Header Banner

स्कूटर की डिकी से दो लाख रुपए पार

BY — April 15, 2013

पांच दिन से डिकी में रखकर घूम रहा था

Police_capUdaipur. भला आदमी स्कू टर की डिकी में दो लाख रुपए लिए पांच दिन से घूम रहा था। लेकिन अंतत: आज उसके स्कू‍टर की डिकी से दो लाख रुपए पार हो गए। बदहवास हालात में स्कूनटर मालिक पुलिस के पास पहुंचा, नाकाबंदी करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार प्रकाशचंद्र जैन की तीज का चौक में प्रोपर्टी की शॉप है। इसकी डिकी में पांच छह दिन से करीब 1.97 लाख रुपए पडे़ थे। इतनी बड़ी राशि स्कू टर में रखकर वह घूम रहा था। सोमवार को बैंक गया और वहां से 20 हजार रुपए निकलवाए। वे भी उसने स्कूखटर की डिकी में रख दिए। वह रुपए लेकर दुकान पर पहुंचा। स्कू टर को वहीं छोड़कर किसी काम से गया और आधे घंटे बाद वापस आया। शंका होने पर उसने डिकी चेक की तो उसके होश उड़ गए। स्कूधटर की डिकी से बैग गायब था। वह तत्कातल धानमंडी थाने गया और पुलिस को बताया। थानाधिकारी दिनेशसिंह मय जाब्ताा दुकान पर पहुंचे। वहां पास ही बैठी महिला से पूछा तो उसने बताया कि एक युवक स्कूयटर पर काफी देर से बैठा था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply