Header Banner

आदेश वापस लेने को लेकर प्रदर्शन

BY — April 15, 2013

खिलाडि़यों का आरएसएस से सम्बन्ध नहीं होने का शपथ पत्र लेने का मामला

150404Udaipur. खिलाडि़यों से आरएसएस से सम्बन्ध नहीं होने का प्रमाण पत्र लेने के बाद सोमवार सुबह भाजपा सहित अन्य संगठनों की ओर से कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। खिलाडि़यों से ऐसे शपथ पत्र भरवाने सम्बन्धी आदेश वापस लेने, आपत्तिजनक टिप्पणियों से शहर का सौहार्द्र बिगाड़ने के मामले में सख्त़ कार्रवाई की मांग की गई।

भाजपा, आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, एबीवीपी, बजरंग दल, हिन्दू  जागरण मंच, वनवासी कल्या़ण परिषद आदि के कार्यकर्ता सुबह कलक्ट्रेट के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि सोशल मीडिया का सहारा लेकर शहर में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एबीवीपी के गौरव लोढ़ा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यिक्ष हीरालाल कटारिया, वर्तमान अध्य़क्ष भरत जोशी, महापौर रजनी डांगी, किरण जैन, दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी आदि भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply