देश का मॉडल बना गुजरात का विकास : गडकरी

BY — April 16, 2013

चूंदड़ी तो ओढ़ाई, अब वोट रूपी वजन भी रखें : वसुंधरा
मेवाड़ के दम पर बनती है सरकारें : कटारिया

160413udaipur. भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि गुजरात का विकास मॉडल अब देश का विकास मॉडल बन गया है। पूरे देश की नजरें गुजरात के विकास को देख रही हैं। भाजपानीत प्रदेशों के विकास और कांग्रेस शासित राज्यों  के विकास की तुलना करें। फिर निर्णय करें कि क्या  करना है। चाहे वह मध्यप्रदेश हो गुजरात या छत्तीसगढ़, सभी का विकास आपके सामने है।

160412160411वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के नेतृत्व  में निकाली जा रही सुराज संकल्प यात्रा के समापन पर मंगलवार को गांधी ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी ग्राउंड में 10 हजार की जनसंख्या को देखकर उन्होंने वसुंधरा व प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया को विश्वास दिलाया कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कृषि विकास दर 2.2 जबकि मध्यप्रदेश की 18.9 प्रतिशत है। इसी प्रकार जीडीपी राजस्थान की 4.5 तो मध्यप्रदेश की 12 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश ने तो इस मामले में देश में अपना सर्वोच्च स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सड़क योजना भी अटल बिहारी वाजपेयी की देन है जिससे आज सड़कों का जाल सा बिछा दिख रहा है। 65 साल बाद आज भी हालात वैसे ही हैं। मुंबई में बर्तन धोने की मिट्टी भी 16 रुपए किलो मिल रही है। उन्होंने तीखे वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के खाते में अगर कुछ है तो वह भ्रष्ट शासन, विजनलेस लीडर और गलत आर्थिक नीतियां। यूपीए आईसीयू में एडमिट है। परिजन रूपी जनता बार बार पूछ रही है कि पेशेंट है या गया। अगर कांग्रेस की कोई विश्वसनीय पार्टनर है तो वह है सीबीआई। उसके बलबूते पर वह हर गलत कार्य करवा रही है।
160410160408वसुंधरा राजे ने कहा कि फैसला जनता को करना है, कुशासन चाहिए या सुराज। आप सब मेरा परिवार हैं। परिवार के लोग ही तय करेंगे कि क्या करना है। साढे़ चार साल हो गए आपको मुनीम को चाबी दिए। उससे हिसाब तो पूछो कि क्या किया इस दौरान। कितने घोटाले हुए, कितने घपले हुए। मैं इन 13 दिनों में जहां जहां गई हूं, आपका अपूर्व उत्साह देखकर मैं स्वयं गदगद हूं। कई जगह मुझे चूंदड़ी ओढ़ाई लेकिन उस पर वोट रूपी वजन रखना जरूरी है अन्यअथा उड़ जाएगी। चूंदड़ी जिम्मेदारी के रूप में यूं तो बहुत भारी है लेकिन अब वजन भी आपको रखना है तभी मैं आपकी चूंदड़ी की लाज बचा पाउंगी।
160409इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने अपने चिर परिचित स्वभाव में कहा कि आज मंच सम्पूर्ण है। यहां शास्त्री जी, किरणजी हैं। महाराणा प्रताप की धरती का व्यक्ति गरीब जरूर है, छोटे मकान हैं लेकिन मन से बहुत अमीर है। मेवाड़ के भरोसे राज्य की सरकारें बनती हैं। मेवाड़ से जिस भी पार्टी की अधिक सीटें आई, उसी ने सरकार बनाई। चाहे वह भैरोंसिंह शेखावत की हो या वसुंधरा की हों। उन्होंने खुलेआम चैलेंज किया कि अगर किसी ने मां का दूध पिया हो तो वह भाजपानीत प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप सिद्ध कर दे। जब एक छोटी सी डायरी में नाम आ जाने पर आडवाणी लोकसभा से इस प्रण के साथ बाहर आ जाते हैं कि जब तक निर्दोष साबित नहीं होता, तब तक लोकसभा नहीं जाउंगा। हम तो उस दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इससे पूर्व मंच से जनता को फुग्गनसिंह कुलस्ते, किरण माहेश्वरी, ओंकारसिंह लखावत, कैलाश मेघवाल आदि ने भी संबोधित किया। अंत में गडकरी व वसुंधरा ने किरण माहेश्‍वरी व गुलाबचंद कटारिया के हाथ पकड़कर उठाए और यह बताने का प्रयास किया कि कोई गुटबाजी नहीं है।

160414इससे पूर्व रास्‍ते भर वसुधरा के रथ का भव्‍य स्‍वागत किया गया। डबोक, देबारी, प्रतापनगर, सेवाश्रम, भट्टा, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट अ‍ादि स्‍थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्‍य स्‍वागत किया। सेवाश्रम पर गोविंद दीक्षित के नेतृत्‍व में 21 किलो की फूलों की माला वसुंधरा को पहनाई गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *