Header Banner

महावीर युवा मंच का हास्य कवि सम्मेलन 20 को

BY — April 16, 2013

नवोदित युवा कवियित्री का पुरस्‍कार रेणु सिरोया को

160402Udaipur. महावीर युवा मंच की ओर से हास्य-श्रृंगार कवि सम्मेलन ‘रसवर्षा-2013’ शनिवार 20 अप्रेल को होगा। वर्ष 2013-14 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। युवा कवि पुरस्कार रेणु सिरोया को प्रदान किया जाएगा।

मंच के अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा ने बताया कि भारतीय लोककला मंडल में रात 9 बजे होने वाले कवि सम्मेलन में नई दिल्ली के गजेन्द्र सोलंकी, इटावा के गौरव चौहान, फरीदाबाद के सरदार मंजीतसिंह, बेटमा के संजय खत्री, भोपाल के मदन मोहन ‘समर’, अहमदाबाद की संगीता अग्रवाल, उज्जैन की शबाना शबनम, भरतपुर के भगवान ‘मकरन्द’ तथा उदयपुर के राव अजातशत्रु (सूत्रधार) काव्यखपाठ करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply