Header Banner

राज्यस्तरीय U-13 शतरंज में प्रथम दस में चार लेकसिटी के शातिर

BY — April 16, 2013

दिव्यांशु, भावेश व ध्रुव चूके

160403Udaipur. एलकाईन चेस एकेडमी जोधपुर की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अण्डर 13 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के शातिरों का शानदार प्रदर्शन रहा।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेकसिटी के दिव्यांशु बाबेल, भावेश साहु व घ्रुव चौधरी प्रथम देा स्थानों पर आने से चूके। उक्त प्रतियोगिता में दिव्यांशु बाबेल 5 अंक, भावेश साहु 5 अंक, ध्रुव चौधरी 4.5 अंक, देवांश चेचाणी 4.5 अंक बनाकर प्रथम दस स्थानों में काबिज हुए। इनके अलावा गौतम कटारिया, हर्षीत बाबेल, अनिमेश आर्य, श्रेयांश दाधीच, वंदन लोढ़ा, सार्थक जैन, वैदांत शर्मा, जलज जैन, नमन पोरवाल, अल्पेश पाटनी, हेमांग जोशी, मनीष चौधरी, देवराज सिंह, मित मेहता, मौलिक जैन, जेनम कोठारी, चंकी मलेशिया, चिराग नागदा का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply