Header Banner

महावीर युवा मंच का स्नेह मिलन समारोह

BY — April 23, 2013

jainismUdaipur. उदयपुर से 13 किमी दूर स्पैक्ट्रम रिसोर्ट पर दोपहर में महावीर युवा मंच का स्नेह मिलन समारोह हुआ। सुबह शहर की शोभायात्रा में शामिल होने के बाद सभी सदस्यह रिसॉर्ट पहुंचे जहां स्नेहह मिलन समारोह हुआ।

मंच के महामंत्री महेश कोठारी ने बताया कि अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा की अध्यक्षता एवं मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर के मुख्य आतिथ्य में स्नेह मिलन समारोह हुआ। अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा ने बताया कि सदस्यों ने धार्मिक यात्रा, भामाशाह समारोह, महावीर प्रीमियर लीग, विशाल जैन सम्मेलन तथा जैन डायरेक्ट्री पर चर्चा की गई। मंच सदस्य अजय पोरवाल, नीरज सिंघवी, हर्षमित्र सरूपरिया, स्नेहदीप भाणावत, सतीश पोरवाल, ओमप्रकाश पोरवाल ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किये तथा दानदाताओं द्वारा प्रदत्त भूमि का अवलोकन एवं कार्य योजना पर भी विचार विमर्श हुआ। स्नेह भोज के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply