उदयपुर में मेवाड़ विप्र महाकुंभ 9 जून को

BY — April 23, 2013

vipraUdaipur. विप्र फाऊण्डेशन के तत्वावधान में 9 जून को उदयपुर में संभागस्तरीय मेवाड़ विप्र महाकुंभ का आयोजन होगा। यह निर्णय जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित व्रिप फाऊण्डेशन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी व प्रदेश सचिव के. के. शर्मा ने 9 जून को मेवाड़ विप्र महाकुंभ के आयोजन का प्रस्ताव रखा जिसे पारित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने वर्तमान परिपेक्ष्य में विप्र समाज की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक सहिष्णुता व आर्थिक स्वावलम्बन की बात कही। साथ ही उन्होंने विफा के संस्कार शिविर, विप्र स्कोलर स्कीम तथा विप्र व्यापार उद्योग मेलों का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय सचिव पवन पारीक ने विफा के गठन व संगठन डालते हुए कार्यक्रम के क्रियान्वन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढने की जरूरत बताई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने ब्राह्मणों को समाज का गतिरोध मिटाकर ब्राह्मणत्व को प्रबल करने की बात कही। युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन पुजारी ने विफा शक्तिपरक बदलाव की पहल को अनुकरणीय बताते हुए युवाओं को जानकारी दी। कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि विफा का उदय ब्राह्मणों की नई शक्ति के रूप में हुआ है और संगठन के स्वरूप को गांव-ढाणी तक विस्तार करने की बात कही। संयोजन प्रदेश महामंत्री विनोद अमन ने व धन्यवाद ज्ञापन सचिव हरि शर्मा ने किया।
बैठक में शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, महासचिव हरीश आर्य, देहात जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया महासचिव लज्जाशंकर नागदा, विजय प्रकाश विप्लवी, बांसवाड़ा से जिलाध्यक्ष योगेश जोशी, पार्षद दीपक जोशी भी सम्मिलित थे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय सचिव पवन पारीक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पशुपति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश दाधीच, यूथ विंग अध्यक्ष पवन पुजारी, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष डा. प्राची दाक्षित, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा मंचासीन थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *