Header Banner

सामर खण्डार विधानसभा के यात्रा समन्वयक

BY — April 23, 2013

pramod-samarUdaipur. भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर को प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया के नेतृत्व में भरतपुर संभाग में 5 से 12 मई तक होने वाली सुराज संकल्प यात्रा के पहले दिन 5 मई को सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार विधानसभा में होने वाली प्रथ जनसभा के यात्रा समन्वयक मनोनीत किए गए हैं।

5 मई को दोपहर 12 बजे खण्डार में सम्पन्न होने वाली आमसभा के समन्वयक के रूप में आज दिनांक 24 अप्रैल को सम्पन्न होने वाली सम्पूर्ण विधानसभा की तैयारी बैठक में भाग लेने खण्डार पहुचेंगे जहां सामर सहित प्रदेश के अन्य प्रादेशिक नेता कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के साथ यात्रा के प्रथम दिवस हेतु की गई सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply