Header Banner

केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण

BY — April 29, 2013

290411Udaipur. मोहन लाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्धन समिति के बतौर प्रतापनगर केन्द्रीय विद्यालय में प्रार्थना सभा तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया।

प्रो. त्रिवेदी ने बच्चों को संबोधन में स्वयं के विद्यार्थी जीवन के रोचक प्रसंग बताते हुये जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कम्प्यूटर लेब, चित्रकला विभाग, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, खेल विभाग, संसाधन कक्ष, चिकित्सा कक्ष आदि का अवलोकन किया तथा शिक्षकों से शैक्षिक विषयों पर बात करते हुए रचनात्मक सुझाव दिये। प्राचार्य जी. एस. मेहता तथा वरिष्ठ शिक्षक बी. के. कोठारी ने प्रो. त्रिवेदी का स्वागत किया। संयोजिका ए. अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply