Header Banner

यूआईटी को 3 करोड़ से अधिक की आय

BY — April 29, 2013

भूखंड नीलामी पहले ही दिन सफल

290404Udaipur. यूआईटी को भूखंड नीलामी के तहत पहले ही दिन खासी सफलता मिली। पहले दिन 3 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी हुई। चित्रकूट नगर, श्यासमनगर में सात आवासीय भूखंडों की नीलामी की गई। मंगलवार को सेक्टर 9 में आवासीय भूखंडों की नीलामी होगी।

लेखाधिकारी बी. पी. शर्मा ने बताया कि बोलीदाताओं में उत्साह के कारण सभी भूखंड नीलाम हो गए। सात भूखंडों की नीलामी से यूआईटी को 3 करोड़ 32 लाख रुपए की आमदनी हुई। सबसे ऊंची बोली 1901 रुपए प्रति वर्गफीट पर गई। जैसे बोली आगे बढ़ रही थी, बोलीदाताओं के चेहरे देखने जैसे हो गए थे।

290405बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर गोवर्धन विलास बी ब्लॉक के व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी होगी। इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी जगमोहन सिंह, व अधिशासी अभियंता भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply